लखनऊ, फरवरी 25 -- एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनयिन व पूर्वोत्तर रेलवे और प्रशासन के बीच ऐशबाग रेलवे कॉलोनी में बुधवार को हुई बैठक में कॉलोनी में पार्क बनाने का निर्णय लिया गया। आवासों की मरम्मत, कूड़ा निस्तारण, झाड़ियों की सफाई, सड़क मरम्मत आदि पर भी सहमति बनी। कॉलोनी की आवास समिति के साथ हुई इस बैठक में कॉलोनी की साफ सफाई, सीवर निस्तारण, विद्युत व पेयजल व्यवस्था आदि की मांग भी उठाई गई। मुख्य स्वास्थ्य इंस्पेक्टर ने एक सप्ताह के अंदर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को पूर्ण करने का भरोसा दिया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने नाली, सीवर निर्माण एवं आवासों की मरम्मत की बात कही। बैठक में सहायक नगर इंजीनियर आरके मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक लखनऊ जंक्शन एवं ऐशबाग, सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत पावर सहित यूनियन के...