ऐशबाग यार्ड को चार आईएसओ प्रमाण पत्र मिले
लखनऊ, मई 19 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ऐशबाग कोचिंग डिपो/समाडि को चार आईएसओ और एक 5जी प्रमाण पत्र मिला है। ऐसे प्रमाण पत्र पाने वाला भारतीय रेल का यह पहला यार्ड है। ट्रेनों के रखरखाव में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐशबाग कोचिंग डिपो/समाडि को आईएसओ 9001, परिसर में कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल कार्य के लिए आईएसओ 14001, डिपों में कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दुर्घटना-मुक्त माहौल सुनिश्चित करने पर आईएसओ 45001 और बिजली की खपत नियंत्रित कर ऊर्जा संरक्षण के बेहतरीन उपायों के लिए आईएसओ 50001 प्रमाण पत्र मिला है। कार्यस्थल को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और अनुशासित रखने की जापानी तकनीक को पूरी तरह लागू करने के लिए डिपो को 5जी सर्टिफिकेट मिला है। यह भी पढ़ें- अधिकारियों-कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.