लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। रसूले पाक की शिक्षाओं, हिदायतों और शरअई आदेशों के मुताबिक मखलूके खुदा की सेवा करना बड़े सवाब का काम है। यह नेक अमल खुदा की तौफीक से होता है। ये बातें इमाम ईदगाह व काजी शहर मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहीं। वे शनिवार को इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया की ओर से दारूल उलूम फरंगी महल ईदगाह लखनऊ में आयोजित मांसिक निःशुल्क चिकित्सा कैम्प से सम्बोधित कर रहे थे।मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता व सहयोग करना इस्लाम की शिक्षा व हिदायत पर अमल करना है। शिविर से बिना किसी धार्मिक भेद भाव के हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। यहां निःशुल्क चश्मे दिये जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...