लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शहर के विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से गुजरे फीडर, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और टेस्टिंग के कार्य शनिवार को किए जाने हैं। जिसके चलते ऐशबाग, अर्जुनगंज, डालीबाग सहित अन्य कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तीन से सात घंटे तक बाधित रहेगी। उक्त अवधि में उपकेंद्र की आपूर्ति अल्टरनेट सोर्स से चालू रहेगी। ऐशबाग उपकेंद्र में फीडरों की टेस्टिंग व अनुरक्षण किया जाना है। इसमें राम नगर धोबी घाट फीडर, ऐशबाग़ केबिन फीडर,पीली कॉलोनी फीडर, जल संस्थान 2 फीडर शामिल हैं। जिसके कारण प्रज्ञा पार्क तकिया चांद अली शाह, वाटर वर्क रोड, तिलक नगर, दारू गोदाम, माल गोदाम रोड, पीली कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम चार बजे तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। डालीबाग उपकेंद्र के तहत आरएमयू की स्थापना की जानी है। लिहाजा, सुबह 11 से दोपहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.