गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, वंदना। मोहन मीकिंस मैदान में रतन सिंह बॉस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दिल्ली ब्लूज और ऐमिल टीम के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में ऐमिल टीम ने चार विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर दिल्ली ब्लूज ने पहले बल्लेबाजी चुनी और सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ऐमिल टीम ने आसानी से 156 रन बना लिए। अरविंद वर्मा मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...