ऐप पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं डाल रहे डॉक्टर, डेढ़ सौ मुकदमे लटके
मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम ऐप पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जख्म प्रतिवेदन डॉक्टर नहीं डाल रहे हैं। इसके कारण पुलिस को समय पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। रिपोर्ट के इंतजार में हत्या से जुड़े 141 मुकदमे लटक गए हैं। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा की समीक्षा में यह मामला सामने आया है। इसके बाद डीआईजी ने मुजफ्फरपुर के एसएसपी और वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर के एसपी को अपने जिले के सिविल सर्जन से समन्वय बनाकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया है। इस आलोक में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा सिविल सर्जन से यह जानेंगे कि ऐप पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी करने में डॉक्टरों को परेशानी क्यों है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही नहीं, मारपीट के मामलों में घायल पीड़ितों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.