बरेली, मई 11 -- नगर निगम के स्वच्छता अभियान और शिकायत निस्तारण व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। वार्ड संख्या 22 के खलीलपुर स्थित लेबर कॉलोनी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने की शिकायत करना एक जागरूक नागरिक को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज कर्मचारी उपभोक्ता के घर पहुंच गए और उसे धमकाने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित अमित का कहना है कि उनके मोहल्ले में कई दिनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही थी। घरों में कचरा जमा होने और उससे फैल रही बदबू के कारण परेशान होकर उन्होंने नगर निगम के आधिकारिक ऐप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद रविवार दोपहर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी सीधे घर पहुंच गए। वहां कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।...