गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- राजनगर में रहने वाली महिला के साथ धोखाधड़ी एक कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर किया था फोन गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र में जालसाजों ने एक महिला से 4.33 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फोन पर बात करते हुए मोबाइल की सेटिंग बदलवाने और एक ऐप डाउनलोड कराने के बाद खाते से रकम निकाल ली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनगर निवासी सीमा आनंद ने बताया कि 24 फरवरी को उन्होंने अर्बन क्लैप के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया था। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर सपोर्ट बताते हुए मोबाइल सेटिंग में बदलाव और एक ऐप डाउनलोड करने के निर्देश दिए। इसके बाद मोबाइल अपने आप सिस्टम अपडेट मोड में चला गया। अपडेट पूरा होने पर जब उन्होंने अपना खाता चेक किया, तो फोनपे के जरिए खाते से 4.33 लाख रुपये की निकास...