बलरामपुर, फरवरी 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी व सरल बनाने को लेकर सहकारिता विभाग की ओर नई पहल की गई है। बी-पैक्स सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण को लेकर नया डिजिटल ऐप साफ्टवेयर विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आगामी खरीफ फसली वर्ष 2026-27 में उर्वरक का वितरण किया जाएगा। नए डिजिटल ऐप के माध्यम से केवल समिति के सदस्य किसानों को ही उनकी खेती के रकबे के अनुसार रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी को लेकर सभी बी-पैक्स सहकारी समितियों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। किसान से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपनी संबंधित समिति के सदस्य बन सकते हैं। जिससे भविष्य में उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ऐप से उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता, रकबा आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.