बोकारो, मई 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में आयोजित दो दिवसीय आम बागवानी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण का संयुक्त आयोजन जेएसएलपीएस, पेटरवार प्रखंड प्रशासन व प्रदान की ओर से किया गया। कार्यक्रम में बागवानी सखी एवं बीआरपी दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय प्रशिक्षण में महिलाओं ने सीखे आम बागवानी के गुरप्रशिक्षण का पहला दिन प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को आम बागवानी प्रबंधन, बागवानी लेआउट की तकनीकी जानकारी, स्वीकृति प्रक्रिया तथा झारखंड में फलोद्यान आधारित आजीविका सृजन की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऊपरी भूमि में मिट्टी कटाव को कम करने में फलदार बागानों की भूमिका और बागवानी सखियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा ...