ऐपवा ने की बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
धनबाद, जून 28 -- चिरकुंडा, प्रतिनिधि।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने रविवार को मुंडाधौडा में बैठक किया। संगठन विस्तार, आंदोलनात्मक कार्यों, स्थानीय महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे संगठन के बैनर तले एकजुट होकर अपनी परेशानियों को दूर कर समाज में स्वाभिमान के साथ जीने के लिए निरंतर संघर्ष करेंगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता अध्यक्षता कर रहे साइना परवीन ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें शिक्षा और घरेलू रोजगार के अवसर प्रदान करना समय की मांग है। शिक्षा और उचित रोजगार के अभाव में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। अधिकांश महिलाएं घरों तक ही सीमित हैं, जबकि जो बाहर काम करती हैं, उन्हें बेहद कम वेतन पर कोयला क्षेत्रों या फैक्ट्रियों में मजदूरी करनी पड़ती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.