बरेली, जनवरी 30 -- ‎- सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकजुटता की मिसाल है ये मेला ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। द हिन्दू सोशल सर्विस ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को प्रेमशंकर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्व सम्मति से कई निर्णय लिए गए। मेला संयोजक राजेश जौली ने बताया कि 80वां होली मिलन समारोह चार मार्च को शाम चार बजे से श्री गुलाबराय स्कूल में आयोजित किया जाएगा। कहा कि इस ऐतिहासिक मेले में लगने वाले शिविरों के शुल्क में कोई भी किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है तथा शिविरों की बुकिंग प्रारंभ हो गई है। सामाजिक, राजनैतिक एवं सर्वधर्म समभाव की अवधारणा को लेकर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक होली मिलन समारोह का उदघाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के कर कमलों से होगा। समारोह की तैयारियों पर चर्चा करके पदाधिकारियों ने मेला स्थल क...