सीतामढ़ी, मई 18 -- सीतामढ़ी। डुमरा रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थापना समारोह की तैयारी बैठक में इतिहास, स्वाभिमान और सामाजिक एकता का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि नंदलाल सिंह ने की। जबकि संचालन श्री राजपूत करणी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनन्द मोहन ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक थे। उनकी सेना में सर्व समाज के वीर योद्धा शामिल थे, जिन्होंने मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवनभर कठिनाइयां झेली, घास की रोटी खाई, लेकिन कभी भी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। यही कारण है कि आज भी वे राष्ट्रभक्ति, त्याग और आ...