रामगढ़, मई 17 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (एटक) का 14वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 20 व 21 मई को पुरी (ओडिशा) में आयोजित होगा। फेडरेशन के केंद्रीय सचिव नरेश मंडल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन कई मायनो में ऐतिहासिक होगा। इसमें देशभर की कोल कंपनियों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में श्रमिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी और भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। नरेश मंडल ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह फेडरेशन के महामंत्री पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार शामिल होंगे। वहीं सम्मेलन का उद्घाटन एटक की महासचिव अमरजीत कौर करेंगी। इसमें कोल इंडिया व सिंगरेनी कोल कंपनी की विभिन्न इकाइयों से करीब 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें ...