हरिद्वार, मार्च 6 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आए लोगों को नागरिकता दी जा रही है। उत्तराखंड में भी इसी कानून के जरिये करीब डेढ़ सौ लोगों को नागरिकता दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए शुक्रवार को हरिद्वार में इंतजाम परखने दूसरी बार पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता में यह बातें कहीं। बता दें कि, उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें शाह भी शामिल होंगे। हरिद्वार के बैरागी कैंप में इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बैरागी कैंप में अफस...