रामगढ़, जुलाई 23 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की ओर से 23 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों में सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन होगा। धरना प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को पत्र सौंपा जाएगा। इसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमितताओं एवं उन व्यवस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, नई दिल्ली में हुए संबंधित विरोध प्रदर्शनों के दौरान छात्रों एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की जाएगी। यह जानकारी कांग्रेस रामगढ़ जिला प्रभारी शिवकुमार भगत ने दी। उन्होंने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी, प्रखंड कांग्रेस कमिटियों, सभी अग्रणी संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों तथा काग्रेस कार्यकर्ताओ की व्यापक एवं सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने ...