अल्मोड़ा, मार्च 18 -- ऐतिहासिक हुक्का क्लब में इस बार महिला रामलीला की धूम रहेगी। इसके लिए आयोजकों ने बुधवार को प्रेस वार्ता की। बताया कि गुरुवार को नियंत्रण झांकी और मंच पूजन के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। प्रेस वार्ता में श्री राम संस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति ने महिला रामलीला को लेकर जानकारी दी। समिति की मुख्य संयोजक लता तिवारी ने बताया कि 19 मार्च से नगर के हुक्का क्लब में महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन नगर के नंदा देवी मंदिर परिसर से मुरली मनोहर तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। शाम छह बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।20 मार्च शाम को विधिवत रामलीला का मंचन किया जाएगा, जो 27 मार्च तक चलेगी। समापन के दौरान राज्याभिषेक के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...