इटावा औरैया, फरवरी 15 -- चकरनगर, संवाददाता। गांव सिंडौस में ऐतिहासिक दंगल का भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अंतिम कुश्ती पूर्व विधायक रबिंन्द्र सिंह तोमर व राजेश सिंह चौहान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराई। दंगल में मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा सहित फिरोजाबाद, आगरा, जालौन के पहलवान शामिल हुए। दंगल में अभिषेक इटावा ने विक्की जौलीपुरा भिंड, भोला मुरैना ने सोना फिरोजाबाद, लोकेश फिरोजाबाद ने सोनू आगरा, महिपाल बड़ा गाँव ने नीरज फिरोजाबाद, ओमवीर सेमरा ने कमल कानपुर, जग्गा शमसाबाद ने अभिषेक फिरोजाबाद, वीरभान बटेश्वर ने गोलू भिंड, रामगोपाल आगरा ने केतु रोन मछण्ड, भोजराम शिकोहाबाद ने दीपू शमसाबाद, भूरा आगरा ने मोनू अलीगढ़, प्रमोद शमशाबाद ने विष्णु मथुरा, बादशाह मुरैना ने उमेश फिरोजाबाद, विशाल आगरा ने मंजेश नौधा वसन्तुपुरा,कमलजीत आगरा ने ...