ऐतिहासिक श्रीनाथ रोट पूजन 29 को, तैयारी पूरी
बलिया, जून 25 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नागपुर गांव स्थित श्रीनाथ बाबा मठ पर 29 जून को ऐतिहासिक श्रीनाथ रोट पूजन का आयोजन होगा। इसकी युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बार के रोट पूजन में करीब दो लाख से अधिक श्रीनाथ भक्तों के शामिल होने का अनुमान है।शौर्य, आस्था और एकता के प्रतीक इस पूजा के लिए 551 कुंतल रोट (प्रसाद) बनाया गया है, जिसे श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार इस रोट पूजन में कई मंत्री, सांसद, एमएलसी, विधायक, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। रोट पूजन के मद्देनजर बुधवार की शाम एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने सीओ रजनीश कुमार व प्रभारी निरीक्षक के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बाबत जायजा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.