अररिया, फरवरी 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि शिवरात्रि के मौके पर रविवार को कुर्साकांटा प्रखंड के ऐतिहासिक सुंदर नाथ धाम शिव मंदिर सुंदरी सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान शिव मंदिर सुंदरी में पूर्णियां व कोशी कमिश्नरी सहित नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किए। यह क्रम शाम तक जारी रहा। इसके लिए मंदिर के पुजारी सिंहेश्वर गिरी ने श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए अहले सुबह ही शिव मंदिर, माता पार्वती मंदिर सहित विभिन्न देवी देवाताओं की पूजा अर्चना कर कपाट को दर्शन व पूजन के लिए खोल दिए गये थे। पूजा पाठ को लेकर श्रद्धालु सुबह से ही सुंदर नाथ धाम मंदिर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालु शिव गंगा में जल भर कर पूरब महाड़ से शुरु हुए बेरीकेटिंग होते हुए गर्भ गृह स्थित शिवलिंग पर जलाभि...