अररिया, मार्च 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज में आगामी 26 मार्च, गुरुवार को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक श्री रामनवमी शोभायात्रा जुलूस की सफलता को ले आयोजन समिति द्वारा तैयारी जोरों से जारी है। स्थानीय धर्मशाला चौक से 11 वां वर्ष श्री रामनवमी रथ यात्रा को लेकर रथ यात्रा संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु दिन-रात प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं। फारबिसगंज शहर में चारों ओर भगवा झंडा लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।कार्यकर्ताओं की टोली प्रतिदिन देर रात्रि तक धर्मशाला चौक से झंडा लगाते हुए दीनदयाल चौक होते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वही झंडा लगाने के दौरान रथ यात्रा कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय प्रकाश एवं उपाध्यक्ष मनोज सोनी, प्रेम केसरी आदि ने बताया कि जिस रूट से रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलती है,उक्त पूरे रूट में भग...