बिहारशरीफ, मार्च 31 -- ऐतिहासिक पल : 10 शोधार्थियों को पीएचडी, तो 36 को मिला स्वर्ण पदक राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नालंदा विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रहा। विश्वविद्यालय के नवनिर्मित अत्याधुनिक सभागार विश्वमित्रालय में आयोजित इस समारोह में देश-विदेश से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समारोह के दौरान कुल 10 शोधार्थियों को पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई। जबकि, 36 मेधावी छात्रों को विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दीक्षां...