रांची, सितम्बर 5 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल कुलवे टोंगरी में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि कुलवे टोंगरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर बेहतर पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। इससे क्षेत्र की संस्कृति के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा और शिक्षाविद सह समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश समेत कई गणमान्य लोग भी मेले में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: 12 बजते ही 'जय कन्हैया लाल की,...