कटिहार, अप्रैल 19 -- सेमापुर, संवाद सूत्र जिले में भारत जनगणना 2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड स्थित जागेश्वर उच्च विद्यालय पहुंचकर मकान सूचीकरण एवं परिवार गणना से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षकों, पर्यवेक्षकों और प्रगणकों से सीधे संवाद कर तैयारियों की जानकारी ली तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष जताया।जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड के सरदार नगर लक्ष्मीपुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर के डिजिटलीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप देने की पहल, गुरुद्वारा में डीए...