झांसी, अप्रैल 28 -- गुरसरांय के ऐतिहासिक तालाब को संजोने की आवाज तेज होने लगी है। इसके चल रहे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने एवं तालाब में पानी भरने को लेकर क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। पीसीसी सदस्य रमेश मौर्य के नेतृत्व में लोग एसडीएम से मिले। सौंपे ज्ञापन में बताया कि प्राचीन किले के नीचे स्थिति ऐतिहासिक तालाब हैं। जिसका रकवा राजस्व रिकार्ड में 8.36 एकड है। खुदाई का कार्य सी एण्ड सीएस विभाग द्वारा एवं पक्का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वर्तमान में पूरा तालाब सूखा पड़ा है, जिससे बोरिंग, हैण्डपम्प सभी सूख गये है। इस भीषण गर्मी में पानी की विकराल समस्या खड़ी हो गयी है। यह भी पढ़ें- सरोवर का सुंदरीकरण कार्य धीमी गति से होने से आक्रोश चल रहा निर्माण कार्य मानकों अनुरूप नहीं हो रहा है तथा बीच ताला...