बिजनौर, अप्रैल 3 -- राजा का ताजपुर। ताजपुर के इतिहासिक सेक्रेड हार्ट चर्च पर गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च श्रद्धापूर्वक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए चर्च परिसर क्रूस जुलूस निकाला गया। शुक्रवार को ताजपुर के इतिहासिक सेक्रेड हार्ट चर्च पर गुड फ्राइडे के अवसर पर चर्च के फादर सैमुअल ने विशेष प्रार्थना कराई। प्रार्थना के बाद क्रूस के साथ चर्च परिसर जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान जुलूस में कलाकारों ने नाटक के माध्यम से ईसा मसीह के सूली पर चढ़ाए जाने की घटना का मार्मिक व भावपूर्ण मंचन किया। नाटक मंचन देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। चर्च के पादरी फादर सैमुअल ने क्रूस के समक्ष सामूहिक प्रार्थना सभा के बाद कहा कि प्रभु यीशु मानव मुक्ति के लिए अवतरित हुए और उन्होंने प्रेम, क्षमा व भाईचारे का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.