पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में किए गए शानदार प्रदर्शन पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने गहरी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और विकासोन्मुखी नीतियों की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार मजबूत हो रहा है। डॉ. कुमार ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त और असम में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर 'हैट्रिक' लगाने को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सुखद संकेत बताया। डॉ. संजीव कुमार ने इस जीत का श्रेय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अचूक रणनीति और भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अथक परिश्रम को दिया। यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा को नई पार्टी में आते ह...