मेरठ, मार्च 2 -- सरधना। ऐतिहासिक चर्च में चालीसा काल के रविवार को विशेष प्रार्थना आयोजित हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने माता मरियम के दरबार में मत्था टेककर प्रभु यीशु से सुख-शांति और क्षमा की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में लोगों ने उपवास भी रखा। प्रार्थना सभा में भक्ति गीतों और सामूहिक प्रार्थनाओं से पूरा परिसर श्रद्धामय बना रहा। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए फादर मार्टिन रावत ने कहा कि चालीसा काल आत्मिक जागरण और शुद्धिकरण का समय है, जो मनुष्य को अपने जीवन का आत्ममंथन करने का अवसर देता है। उन्होंने लोगों से इस अवधि में बुराइयों से दूर रहकर प्रार्थना, उपवास और सद्कर्मों को अपनाने का आह्वान किया। फादर वलेरियन पिंटो ने कहा कि चालीसा काल पश्चाताप और आत्मचिंतन का विशेष अवसर है। इस दौरान श्रद्धालु अपने दुखों और कष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.