लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति ने ललित कला संकाय अंतर्गत कला एवं शिल्प महाविद्यालय के नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण किया। वर्ष 1892 में स्थापित इस ऐतिहासिक संस्थान का पुनरुद्धार उत्तर प्रदेश शासन के 511.67 लाख के अनुदान से कराया गया है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक भवन, ललित कला, टेक्सटाइल व सेरामिक विभागों के साथ छात्रावास का व्यापक नवीनीकरण, सड़क निर्माण और ओपन एयर जिम की स्थापना की गई। कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने कहा कि महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां के विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। संकायाध्यक्ष व प्रधानाचार्य डॉ. रतन कुमार ने बताया कि संस्थान से जुड़ी छह विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिल चुका है तथा यहां स्नातक, स्नातकोत्तर व शोध की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भी पढ़ें- छात्रों की...