वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को ऐढ़े स्थित कांजी हाउस का निरीक्षण किया। दो दिन पहले एक कुत्ते द्वारा मृत बछड़े को नोचने का वीडियो वायरल होने की घटना के बाद हुए निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। कांजी हाउस में पर्याप्त सफाई व्यवस्था नहीं थी और जगह-जगह गंदगी पसरी थी। इस पर मेयह ने अधिकारियों से नाराजगी जताई गई। बाउंड्री वॉल कई जगह टूटी होने पर निर्माण कार्य में लापरवाही दिखाई दी। महापौर ने गोवंशों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। अधिकारियों को कांजी हाउस की बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराने और खाली पड़ी जमीनों पर भी बाउंड्री वॉल का विस्तार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में पार्षद अशोक मौर्य, संजय जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.