बेगुसराय, अप्रैल 24 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षा समिति के गठन को लेकर पंचायत मुखिया पंकज दास की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन पर विस्तार से चर्चा किया गया। पर्यवेक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजोपुर प्रधानाध्यापक मणिकांत मनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायण पिपर काली मंदिर प्रधानाध्यापक राम प्रवेश महतो,की उपस्थिति में सर्वसम्मति से 12 सदस्य समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष राम शंकर साहू सचिव पद के लिए पूनम देवी सदस्य विद्यालय प्रधानाध्यापक समेत अन्य सदस्य शामिल है। मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार पंचायत सरपंच नन्हे समेत अन्य समाजसेवी ग्रामीण एवं विद्यालय की शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लिलवछ में बाल पंचायत गठन को लेकर सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...