हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी। महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग में 14 परिवारों के मामलों की सुनवाई हुई। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने निर्देश पर शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य डॉ. रश्मि पंत मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी, डॉ. प्रभा पंत शिक्षाविद एवं विभागाध्यक्ष, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और राम सिंह बसेड़ा (अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन हल्द्वानी उपस्थित रहे। महिला सेल प्रभारी सुनीता कुंवर ने कुल 14 प्रकरण ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी मामलों में दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए और उनकी समस्याओं एवं पक्षों को विस्तारपूर्वक सुना गया। यह भी पढ़ें- काउंसिलिंग के लिए 46 मामलों में कराई गई...