मुख्य संवाददाता, अगस्त 24 -- कानपुर नगर निगम की परियोजनाओं में कई सालों से चले आ रहे लंबे खेल की परतें अब उधड़ने लगी हैं। यहां हो रही 'अवैध वसूली' की 'घंटी' लखनऊ तक बजी तो हाहाकार मच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस टैक्स पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में 'हंटर' चला दिया है। खास बात है कि सीएम की सख्ती के बाद अभी तक खुलेआम 'टैक्स' वसूली कर रहे 'खिलाड़ी' की भी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई है। उस पर चौतरफा शिकंजा कसने के लिए बड़े प्रशासनिक और पुलिस योद्धा लगा दिए गए हैं। सीएम ने अफसरों से सीधे दो टूक कहा है कि अगर आप लोगों के स्तर से वसूली और मााफियागिरी पर कार्रवाई न हुई तो खुद मुझे किसी के अधिकार छीनने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की शाम को वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त से साफ कहा था कि 'कानपुर नगर निगम में किसी व्यक्ति विशेष के न...