नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- बिहार के सभी जिलों में स्थित केंद्रीय और मंडल जेलों में शनिवार को सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब प्रशासन की टीम पहुंच गई। कई जेलों में वहां के डीएम खुद 5 बजे मॉर्निंग में ही पहुंच गए। उनके साथ पुलिस बल की फौज देख जेल में तैनात कर्मी सकते में आ गए। पटना के अलावे मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मोतिहारी समेत अधिकांश जेलों में छापेमारी की गई। पुलिस बल ने जेल के सभी वार्ड समेत चप्पे-चप्पे को खंगाला। हालांकि कहीं से आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई पर मुजफ्फरपुर जेल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी उजागर हो गई। नीतीश सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही ऐलान कर दिया कि अब अपराधियों की खैर नहीं है। या तो वे अपना काम छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। बदमाशों पर नकेल कसने के लिए पुलिस मुख्यालय ऐक्शन मोड में है। जेलों से अपराध क...