ऐक्शन में योगी की पुलिस; छात्रा को छेड़ने वाले आरोपी थाने में कान पकड़े और लगड़ाते दिखे, वीडियो वायरल
फतेहपुर, अप्रैल 20 -- फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली के आईटीआई रोड में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़खानी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाने में कान पकड़कर माफी मांगते और लगड़ाते दिख रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोशल सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं, जिनमें उनके हाथ पकड़ना भी शामिल है। छेड़छाड़ के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा कोतवाली पुलिस स्टेशन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीओसीएसओ अधिनियम और उससे संबंधित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है, मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.