लखनऊ, फरवरी 2 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ऐक्शन में नजर आए। जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की शिकायत सुनते ही सीम योगी तुरंत जिलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता से लें, लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनें और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनश्चिति करें। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अवैध अतक्रिमण से जुड़े कई मामले भी रखे गए। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने जिलों में तैनात अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्थानीय स्तर पर भी जनशिकायतों को सुनें, पीड़ितों को न्याय दिलाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाएं। कार्यक्रम में एक...