पिथौरागढ़, मई 1 -- धारचूला, संवाददाता। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन (ऐक्टू) से जुड़े संगठनों ने अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जुलूस निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। शुक्रवार को एनएचपीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन और भोजनमाता संगठन के लोग हाथ में लाल झंडे थामे तवाघाट तिराहे में एकत्र हुए। सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों का उत्पीड़न हो रहा है। काम के आठ घंटे निर्धारित करने के लिए वर्ष 1986 में कई मजूदरों ने अपनी कुर्बानी दी। वर्तमान में केंद्र सरकार इसे 12 घंटे तक बिना ओवर टाइम दिए करना चाहती है। श्रमिक नेताओं ने कहा कि एनसीआर सहित देश में सैकड़ों मजदूर यूनियन वाजिफ वेतन की मांग पर सड़कों में हैं। यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों ने शिकागो के शहीदों को किया याद आंदोलनकारी मजदूरों पर तरह तरह के फर्जी केस बनाकर जेलों पर डाला जा रहा है, उनके...