हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपने कैम्प कार्यालय ऐंहन में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं संयोजक संदीप सिसोदिया तथा समस्त सह संयोजक का महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप की वीरता धर्म जन प्रियता एवं देशभक्ति व बलिदान पर प्रकाश डाला। क्षत्रिय एकता और समरसता के साथ शोभायात्रा नौ अप्रैल को भव्य बनाने के लिए सहयोग की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी क्षत्रिय बंधुओं को भी पटका पहनाकर और तस्वीर देकर स्वागत किया गया। मेला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्ष पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मतेंद्र सिंह ग...