प्रयागराज, मार्च 20 -- ​झूंसी। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को क्षेत्र के देवी मंदिरों में देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। ​जमुनीपुर स्थित मां ऐंद्री धाम में विशेष यज्ञ-पूजन का आयोजन किया गया, जहां देर शाम महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कोटवा स्थित मां अन्नपूर्णा धाम में आचार्य धर्मेंद्र शुक्ला के सानिध्य में दुर्गा सप्तशती का सामूहिक पाठ चल रहा है। शाम को भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मंदिर की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुजारी अवधेश के नेतृत्व में हर्षित, शांतनु, देव, सुमित, बंगाली हरिकेश सिंह, उमेश सिंह, दादा भाई रतन सहित कई सेवादार मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मंदिरों में विशेष सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हिंदी हि...