हरदोई, मार्च 7 -- सुरसा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऐंचामऊ पुल के पास ऐंचामऊ और परचल रसूलपुर गांवों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घटना के बाद से दोनों गांवों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। शुक्रवार को दिनभर पुलिस की मौजूदगी के बीच हालात सामान्य बने रहे, हालांकि गांवों में घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल बना रहा। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता बढ़ाते हुए क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी। ऐंचामऊ पुल और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.