पीलीभीत, अप्रैल 13 -- पीलीभीत। पीलीभीत में गायक कलाकार संजीव पाराशर को 1994 अक्टूबर के दौरान गायिका आशा भोसले का आशीष मिला था। पीलीभीत निवासी संजीव पाराशर वर्ष 1994 में एक चैनल के सारेगामा कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देने गए थे। उन्होंने आशा भोंसले के समक्ष ए जिंदगी गले लगा ले.. गीत पर प्रस्तुति दी तो आशा ने पीलीभीत के संजीव को न केवल सराहा बल्कि उन्हें आशीष दिया था। गायक कलाकार संजीव पाराशर मुंबई के फेमस स्टूडियो में अक्टूबर 1994 में पहुंचे। तो थोड़ी सी झिझक लगी। इस बात को महसूस कर गायिका आशा भोसले ने उनका उत्साह बढ़ाया और अपने नेचुरल अंदाज में गीत पर प्रस्तुति देने के लिए कहा। साथ ही मनोबल भी बढ़ाया था। आशा भोंसले के निधन की जानकारी मिलते ही संजीव पाराशर ने दुख जताते हुए बताया कि वे बहुत ही मधुर गायिका थीं। वे नवोदितों से हमेशा स्नेह स...