बोकारो, मई 8 -- ए के राय इंटर कॉलेज बाटबौआ के छात्र छात्राओं ने इंटर के सभी संकाय में बेहतर प्रर्दशन किया। प्राचार्य निवारण चन्द्र महतो ने बताया कि विज्ञान संकाय में 29 छात्र छात्राओं में से 20 प्रथम श्रेणी,06 द्वितीय श्रेणी और 02 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कला संकाय में 114 में 50 प्रथम श्रेणी,52 द्वितीय श्रेणी तथा 02 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि 06 अनुपस्थित रहेवहीं कॉमर्स में एकमात्र छात्र था जो प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ। पूर्व मंत्री सह टंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो उक्त कॉलेज के सचिव हैं। प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही कॉलेज परिवार को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...