बांका, मार्च 5 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार क्षेत्र के ऐतिहासिक मधुसूदन मंदिर में पारंपरिक तरीके से फगडोल में भगवान के साथ रंग और गुलाल की होली खेली गई। इस भव्य आयोजन के गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इसी के साथ मंदार क्षेत्र में दो दिवसीय होलिकोत्सव का समापन मंगलवार को हुआ। दो दिनों तक मधुसूदन नगरी भगवान के रंग में रंग गया था। मधुसूदन मंदिर में प्रातः से ही श्रद्धालु भगवान के साथ रंग खेलते रहे। शाम होते ही भक्तों की भीड़ मधुसूदन मंदिर की तरफ उमड़ पड़ी और भक्तों ने पारंपरिक तरीके से भगवान मधुसूदन के साथ धूमधाम से होली खेली। इस भव्य आयोजन में आस पास के क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर होलिकोत्सव में भाग लिया। श्रद्धालु अपने हांथों में पारंपरिक ढोलक, झांझ, करताल आदि लेकर भगवान को अपने गीतो एहो देखो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.