भारतेंदु मिश्र, फरवरी 4 -- जहां एक ओर दुनिया भर से धर्म और जमीन के नाम पर झगड़ा-फसाद की खबरें आती हैं, वहीं सुलतानपुर के एक मुस्लिम समाजसेवी ने अपनी दरियादिली से भाईचारे की नई इबारत लिख दी है। शहर से सटे वल्लीपुर कस्बे में समाजसेवी सैयद एहसान अली उर्फ मुन्ना ने अपनी करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 1960 वर्गफुट जमीन मंदिर और आम रास्ते के लिए दान कर दी है। नगर क्षेत्र के घरहां खुर्द निवासी एहसान अली मुन्ना ने सदर तहसील के वल्लीपुर में गाटा संख्या 274 में यह भूमि खरीदी थी। घनी आबादी के बीच स्थित इस बेशकीमती जमीन का उपयोग उन्होंने किसी व्यावसायिक लाभ के बजाय जनहित में करने का फैसला किया। एहसान अली मुन्ना क्षेत्र के जाने-माने चेहरे हैं। वे वर्ष 2004 से 2009 तक पूर्व सांसद मो. ताहिर खां और 2009 से 2012 तक पूर्व पर्यटन मंत्री विनोद सिंह के जनसम्पर्क ...