नोएडा, अप्रैल 14 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के कारण पुलिस और प्रशासन मंगलवार को पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस ने अप्रिय घटना से बचने के लिए पहले से रणनीति तैयार की। सुरक्षा के लिहाज से 12 जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मथुरा, हापुड़, आगरा, गाजियाबाद और अलीगढ़ से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। बाहरी जिलों से आई फोर्स को शहर के संवेदनशील और औद्योगिक क्षेत्रों में तैनात किया गया, ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जिन 12 थानों में औद्योगिक इकाइयों की संख्या अधिक है, वहां के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी क्षेत्र में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। यह भी पढ़ें- नोएडा में हिंसा करने वाले 300 दंगाई गिरफ्तार; 300 गिरफ्तार, वेतन वाले बवाल में अब 'पाकिस्तानी लिंक' क...