किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। बिहार के कुछ जिलों के कर्ट को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतियातन किशनगंज कोर्ट की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एहतियातन यहां भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसडीपीओ गौतम कुमार और थानाध्यक्ष स्वयं बुधवार को कोर्ट परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। हर आने-जाने वाले व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही थी और दस्तावेजों पर एंट्री दर्ज की जा रही थी। एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि राज्य स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और कोर्ट सुचारू रूप से चल रहा है। सभी कार्य सामान्य रूप से जारी हैं।यहां बता दें कि हाल के दिनों में किशनगंज कोर्ट को भी ई मेल के माध्यम से धमकी भरा मैसेज आया था। इसके बाद से ही न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.