बलिया, फरवरी 19 -- बलिया, संवाददाता। रमजानुल मुबारक माह का पहला रोजा गुरुवार को शुरू हुआ। मुस्लिम लोगों ने भोर में सहरी करके एहतमाम के साथ रोजा रखा। रमजान का पाक महीना आते ही मस्जिदों में नमाजियों की तादाद भी बढ़ गई है। अलग-अलग निर्धारित समय पर रोजेदारों ने मस्जिदों में पांच वक्त की नमाज अदा की। इसके साथ ही रात में एशा के वक्त तरावीह की बीस रेकात विशेष नमाज भी अदा की गई। इस पाक महीने में मुस्लिम लोग विभिन्न मस्जिदों में कुरान की तिलावत के साथ इबादत में मशगूल रहे। घरों में महिलाएं भी नमाज पढ़ने के साथ ही कुरान की तिलावत की। दोपहर बाद से घरों में रोजेदार महिलाएं इफ्तार की तैयारी में जुट गई। शाम को मस्जिदों से मगरीब की अजान की पुकार होते ही रोजेदारों ने खजूर, पानी से रोजा खोला और चना की घुघनी, आलू-पियाज की पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा, चिप्स, फल आदि...