जमशेदपुर, मई 9 -- पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा स्थित एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, पटमदा में शिक्षा और रोजगार का प्रेरणादायी संगम देखने को मिला। यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 103 अभ्यर्थी चयनितकैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ई-डिजिटल इंडिया के सहयोग से टाटा मोटर्स एवं क्वेस कॉर्प द्वारा आयोजित विशेष कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। इस प्लेसमेंट ड्राइव में 12वीं उत्तीर्ण 20 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू के बाद 15 छात्रों का चयन टाटा मोटर्स प्लांट के लिए किया गया। चयनित छात्रों को मेडिकल प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत टाटा मोटर्स द्वारा तीन वर्षीय निःशुल्क मेकाट्रॉनिक्स डिप्लोमा कराया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रत्येक छात्र को प्रतिमाह Rs.12,700 ...