हाथरस, दिसम्बर 7 -- आगरा रोड स्थित डीआरबी के मैदान पर स्वर्गीय आरके जैन अग्रवाल मेमोरियल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसके पहले दिन दो लीग मैच मुकाबले खेले गए। एस वारियर्स व एसपी एकेडमी ने अपने अपने मैच जीतकर दो दो अंक हासिल किए। पहला मुकाबला हाथरस हीरोज व एस वॉरियर्स के मध्य खेला गया । हाथरस हीरोज ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 158 बनाए। जिसमें सिद्धार्थ शर्मा ने 57 व रंजीत ने 24 रनों का योगदान दिया। एस वॉरियर्स की तरफ से चेतन शर्मा ने तीन विकेट प्राप्त किये। जवाब में खेलने उतरी एस वॉरियर्स ने 17.2 ओवरौ में आसानी से 8 विकेट शेष रहते मुकाबले को जीत लिया। जिसमें विकास शर्मा ने नाबाद 56 व अश्वनी ने 33 रनों का योगदान दिया। हाथरस हीरोज की तरफ से भानु चौधरी ने दो विकेट प्राप्त किए...