धनबाद, अप्रैल 20 -- 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी एस मोहम्मद याकूब ने रविवार को धनबाद के नए ग्रामीण एसपी का पदभार संभाल लिया। दो दिन पहले उनकी पोस्टिंग निवर्तमान ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की जगह हुई थी। कपिल चौधरी का तबादला पलामू एसपी के रूप में कर दिया गया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने बेहतर पुलिसिंग और सशक्त कानून-व्यवस्था की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर लगाम और आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इससे पहले एस मोहम्मद याकूब हुसैनाबाद में एसडीपीओ थे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए वे सीधे उनके कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकते हैं। यह भी पढ़ें- ऋषभ गर्ग बने खूंटी के 16वें पुलिस अधीक्षक यह भी पढ़ें- पेज का फ्लायर या एंकर: कोडरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.